मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास कार्यों को गति देने का संकल्प

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*कौशांबी न्यूज —
नगर पंचायत चायल में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनोनीत किए गए सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान मनोनीत सभासद ओम प्रकाश साहू, रामसिंह वर्मा और राजेंद्र सोनकर को एसडीएम अरुण कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी सभासदों ने नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर चेयरमैन अमर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन पासी, सुषमा साहू, नन्हे तिवारी, अश्विनी तिवारी और सोमदत्त मिश्रा आदि जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे