डॉ भीम राव अंबेडकर ने हर समाज को समान सम्मान दिया-इंद्रजीत सरोज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में सपाईयों ने मनाई बाबा भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती

कौशांबी — ओसा स्थित चपरी आम बाग में
समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा बाबा भीम राव
अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय महासचिव और
मंझनपुर से सदर विधायक इंद्रजीत सरोज तथा
कौशांबी सांसद पुष्पेन्द्र सरोज ने बाबा साहेब की
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे
और उन्होंने ‘बाबा साहेब अमर रहे’ के नारे लगाए।
मंचीय कलाकारों ने बाबा साहेब के जीवन चरित्र को
दर्शाते हुए विभिन्न गीत प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि इंद्रजीत सरोज ने उपस्थित जनसमूह
को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा भीम राव
अंबेडकर ने हर समाज को समान सम्मान दिया।
उन्होंने संविधान का निर्माण किया, जिसके नियमों पर
चलकर आज भारत देश तरक्की के नए आयाम छू
रहा है। सरोज ने लोगों से बाबा साहेब के बताए गए
पदचिन्हों पर चलकर अपने और देश के भविष्य को
संवारने का आह्वान किया।
उन्होंने मंच से 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा
की सरकार बनाने की अपील भी की। सरोज ने कहा
कि जिस तरह बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति
दर्ज कराई है, उसी तरह एकजुट होकर आगामी
विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार
बनाकर प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित करें। इस
दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर महंगाई और
बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साधा।
कार्यक्रम के समापन के बाद एक शोभायात्रा भी
निकाली गई। इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष
दयाशंकर यादव, परवेज अहमद, सोनी चौधरी,
आस्था पटेल, कैलाश चंद्र केसरवानी,प्रदीप चौधरी,मुस्तकीम अहमद,शहनवाज, सहित कई अन्य
पदाधिकारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे