बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष पर ए0एस0एम0सी0 कौशांबी में हुआ कार्यक्रम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी— 14 अप्रैल 2026 को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशांबी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती बड़े ही श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वरिष्ठ चिकित्सकगण, शिक्षण संकाय, नर्सिंग स्टाफ, एवं अन्य कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया। इसके उपरांत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षपूर्ण सफर तथा सामाजिक, शैक्षिक एवं संवैधानिक क्षेत्रों में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। और बताया गया कि डॉ. आंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री एवं दूरदर्शी विचारक भी थे।

उन्होंने समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं और हमें समानता, न्याय एवं बंधुत्व के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसी के साथ रक्त केंद्र द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें डॉ0 विश्व प्रकाश द्वारा एवं अन्य के द्वारा रक्तदान किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा यह भी संकल्प लिया गया कि संस्था में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, समान अवसर एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, सभी को यह संदेश दिया गया कि वे डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, समानता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर, डा0 ए0के0सिंह, डा नरेन्द्र कुमार, डा0 संजीव सिंह, डा0 आर0के0निर्मल, डा0 सौरभ सिंह, डा0 डी0आर0सिंह एवं अन्य संकाय सदस्य व चिकित्साधिकारी तथा महाविद्यालय में कार्यरत सीनियर रेजीडेण्ट, जूनियर रेजीडेण्ट एवं कर्मचारी, इन्र्टन उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे