कौशाम्बी।
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्राओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को कड़ाधाम थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उत्सव के दौरान खलल डालने वाले या हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जयंती के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर रूट चार्ट तैयार किया गया

इस बार थाना क्षेत्र में मुख्य रूप से 6 स्थानों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिनमें फरीदगंज ,सौरई बुजुर्ग, अलीपुरजीता ,दारानगर , कमालपुर ,अलावलपुर टिकरी शामिल हैं।बैठक में तय किया गया कि सभी शोभा यात्राएं तय समय पर निर्धारित स्थानों से प्रस्थान करेंगी।बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजकों को समय की पाबंदी और निर्धारित रूट का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी भीड़ पर नजर रखेंगे और किसी भी प्रकार की नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं होगी।इस अवसर पर डॉ श्रवण आर्या, श्रीचंद्र सरोज, दिरगज मौर्य, अनिल यादव, गोलीदीन, विपिन सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।








