नवीन सत्र के पहले दिन ही 51 बच्चों का नामांकन, कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग ने बनाया रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी –जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो गया। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस वर्ष भी 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसके साथ ही 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को भी बाल वाटिका में जोड़ने की जिम्मेदारी तय की गई है।
इसी क्रम में विकासखंड कड़ा के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग ने सत्र के पहले ही दिन उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के शिक्षक अजय साहू के प्रयासों से पहले दिन ही 51 बच्चों का नामांकन कर लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय ने पहले दिन सर्वाधिक नामांकन करने का लक्ष्य प्राप्त किया।
नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालय में विशेष आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका रूपा साहू व सहायक शिक्षिका शशि राठौर ने बच्चों को रोली-चंदन का टीका लगाकर व पुष्प भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर शिक्षक अजय साहू ने बताया कि विद्यालय की ओर से पूरे वर्ष सर्वे कार्य किया जाता है, जिसमें यह चिन्हित किया जाता है कि कौन-कौन से बच्चे 6 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं। उनके अभिभावकों से संपर्क कर समय से नामांकन सुनिश्चित किया जाता है। इसी रणनीति के तहत हर वर्ष सत्र के पहले दिन ही अधिकतम नामांकन का लक्ष्य हासिल कर लिया जाता है।
विद्यालय परिवार ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक रामप्रसाद, राजेश शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, शिवम केसरवानी, योगेंद्र यादव, कुलदीप सिंह, सुनीता, राजकुमार,पूजा सहित
विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष गीता देवी व उपाध्यक्ष राधा देवी सहित कई अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे