ग्राम मलाक रेजमा में चौपाल लगाकर चकबन्दी वादों का किया गया निस्तारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

उप जिलाधिकारी/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अजेन्द्र सिंह की उपस्थिति में ग्राम मलाक रेजमा परगना कड़ा तहसील सिराथू के पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें सहायक चकबन्दी अधिकारी सिराथू एवं चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल, ग्राम प्रधान, चकबन्दी समिति के सदस्यगण एवं कृषकगण उपस्थित रहें।
ग्राम मलाक रेजमा परगना कड़ा तहसील सिराथू का उ0प्र0 चकबन्दी अधिनियम की धारा-4 की विज्ञप्ति का प्रकाषन दिनांक 09.04.2016 को हुआ। ग्राम में तरमीम व पड़ताल करने के पश्चात धारा-9 का प्रकाशन 30.05.2025 को हुआ, आकार पत्र 4 में ग्राम में कुल वाद 896 सृजित हुए जिनमें से सहायक चकबन्दी अधिकारी के द्वारा समझौते के आधार पर कुल 204 वादो का निस्तारण किया गया एवं शेष 692 वाद चकबन्दी अधिकारी न्यायालय को प्रेषित किया गया। कुल प्रेषित वादों में से 610 वादों का निस्तारण कर दिया गया है शेष 82 वादों का शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा।
ग्राम चौपाल में कृषकों को चकबन्दी प्रक्रिया से अवगत कराया गया एवं इनके लाभों के बारे में बताया गया। कृषकों द्वारा चकबन्दी के दौरान आने वाली समस्याओं को उठाया गया, जिनका मौके पर संतोषजनक ढंग से निस्तारण किया गया। कृषकों की सभी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। कृषकगणों द्वारा चकबन्दी प्रक्रिया के संबंध में संतोष व्यक्त किया एवं पारदर्शी तथा त्वरित रूप से ग्राम की चकबन्दी को निपटाने की बात रखी गई। मौके पर उपस्थित सहायक चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम में समय-समय पर उपस्थित होकर ग्राम के लोगो की समस्याओं का निस्तारण करें एवं ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया में आगे की कार्यवाही शीघ्र किया जाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर उपस्थित चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया गया कि ग्राम समाज की भूमि को अनिवार्य रूप हो चिन्हित किया जाए एवं यदि कोई अतिक्रमण पाया जाए तो तुरन्त उसे खाली कराया जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे