कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समारोह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी — कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शनिवार को कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानाध्यापक रूपा साहू ने किया। इसके बाद उन्होंने कक्षा 8 के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए।
समारोह के दौरान कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भावुक और आनंदमय बना दिया। कई प्रस्तुतियां ऐसी रहीं, जिन्होंने सभी को भावुक कर दिया और विद्यार्थियों के बीच के आत्मीय संबंधों को उजागर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय में बिताए गए सुनहरे पलों को याद किया।
कार्यक्रम में शिक्षक अजय कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कक्षा 8 जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, लेकिन असली लक्ष्य अभी आगे है। उन्होंने छात्रों से कक्षा 9 में प्रवेश लेकर शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए आप निरंतर मेहनत करते हैं। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ें। अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने की सलाह दी।
समारोह के अंत में विद्यार्थियों के लिए नाश्ते में मिठाई, समोसा, नमकीन और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई, जबकि भोजन में पूरी-सब्जी परोसी गई। इस अवसर पर शिक्षिका राठौर शशि साहू सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भावुक विदाई के साथ हुआ, जहां छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और यादगार पलों को संजोकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे