राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने व्यापारियां को किया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने व्यापारियां को किया सम्मानित

राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, डमी चेक, स्वीकृत पत्र/आवास की चाभी एवं आयुष्मान कार्ड किया प्रदान

कौशाम्बी: राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उ0प्र0  दिनेश प्रताप सिंह ने आज मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा में प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में व्यापारियों को सम्मानित तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, डमी चेक, स्वीकृत पत्र/आवास की चाभी एवं आयुष्मान कार्ड आदि से लाभान्वित किया।
मा. राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने सम्मान समारोह में प्रवेश केसरवानी, अरविन्द कुमार केसरवानी, मोहित रस्तोगी, धीरेन्द्र अग्रहरि, रमेश अग्रहरि, पुष्पेन्द्र केसरवानी, कृष्ण चन्द्र वैश्य, अंशुल केसरवानी, नीरज बनारसी, दिनेश कुमार, जय प्रकाश चौरसिया एवं विपिन कुमार को अंगवस्त्र भेंटकर व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज, किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। अपनी मेहनत, ईमानदारी और दूरदर्शिता से व्यापारी न केवल अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी अपना अमूल्य योगदान करते है। व्यापारियों द्वारा अनेक धर्मशालाओं का निर्माण कराकर सनातन संस्कृति को भी बढ़ाने का कार्य किए गए हैं।

मा. राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, सीएम युवा योजना के लाभार्थियों को डमी चेक, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र/आवास की चाभी प्रदान किया।

उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन्वेस्टर्स-वीरेन्द्र कुमार, सरोज देवी, आमना बानों, अमन केसरवानी एवं जी क्रिएशन कौशाम्बी के शनूर अली के प्रतिनिधि मो0 यासीन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनुपर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, निवर्तमान विधायकगण-लाल बहादुर, संजय गुप्ता एवं शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे