पूर्व सैनिक कल्याण समिति का होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सोनी का पूर्व सैनिकों ने माल्यार्पण कर किया नागरिक अभिनंदन

कौशाम्बी–

रविवार 15 मार्च को जिले के भरवारी कस्बे के वशिष्ठ गेस्ट हाउस में पूर्व सैनिक कल्याण समिति का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी रहे। इस अवसर पर जिले भर के तमाम सैनिकों और संगठन के संस्थापक एवं जिलाध्यक्ष समेत तमाम लोगों ने मुख्य अतिथि अजय सोनी का माल्यार्पण कर अबीर गुलाल लगाकर और गुलाब की पंखुड़ियों छिड़ककर स्वागत अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए जिले के जाने माने जननेता अजय सोनी के पहुंचने पर लोगों ने माला फूल और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही तमाम लोगों ने बारी बारी से सेल्फी लेते हुए अजय सोनी के साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने लोगो को अजय सोनी के द्वारा गत दो दशकों से लगातार सक्रिय रूप से किसानसेवा, जनसेवा एवं जनहित के लिए किया जा रहे कार्यों का संक्षेप में जानकारी दी।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि मेरे द्वारा मेरे वार्ड के ग्राम बलीपुर एवं उदहिन बुजुर्ग में पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मै आज बहुत अभिभूत हूं कि जिलेभर के पूर्व वायु सैनिक, पूर्व जल सैनिक एवं पूर्व थल सैनिक साझे रूप में मेरा मुख्य अतिथि के रूप में अभिनंदन कर रहे हैं। कहा कि मैं आपके सब के साथ हूं और आगे भी आप सब के साथ रहूंगा। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया और सैकड़ों की तादात में पूर्व सैनिकों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अजय सोनी समेत सभी को अबीर गुलाल लगाकर एवं गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया एवं संस्थापक शारदा प्रसाद वर्मा समेत अनिल त्रिपाठी, राजेश यादव, मानसिंह पाल, नथन पाल आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे