एआई वीडियो पोस्ट करने के आरोप में कौशांबी के युवक को दिल्ली स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से जुड़ा कथित एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कौशांबी जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक और भ्रामक वीडियो साझा किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, लोधी कॉलोनी में दर्ज एफआईआर संख्या 43/2026 के अनुसार अभियुक्त विनोद तिवारी (48) पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद तिवारी, मूल निवासी ग्राम डक शरीरा, पोस्ट कुम्हियावा, थाना महेवाघाट, जनपद कौशांबी का निवासी है। वर्तमान में वह रायपुर (छत्तीसगढ़) में रह रहा था।पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल मोहम्मद अब्दुल्ला को शिकायत मिली थी कि “विनोद तिवारी” नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री का एक एआई जनरेटेड वीडियो प्रसारित किया गया है। वीडियो में कथित रूप से अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां दर्शाई गई थीं, जिससे प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने और संवैधानिक पदों के प्रति लोगों में अविश्वास पैदा करने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित फेसबुक अकाउंट और रील लिंक से वीडियो डाउनलोड कर उसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया। इस सामग्री को सील्ड पेन ड्राइव में सुरक्षित रखते हुए 20 फरवरी 2026 को गवाहों की मौजूदगी में वीडियो सीजर मेमो भी तैयार किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त वीडियो को अपलोड और प्रसारित करने में विनोद तिवारी की प्रमुख भूमिका रही है। इस मामले में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 336(4), 356 और 353(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर, इस मामले को लेकर *राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को फरवरी माह के एक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने पिता के पिंडदान के लिए कौशांबी आए थे। उन्होंने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए लिखा कि “हम सब भाई विनोद तिवारी के साथ मजबूती से खड़े हैं।*”स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार अभियुक्त से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि एआई वीडियो का निर्माण किसने किया, इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही और इसे अपलोड करने के लिए किन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे कोई व्यापक साजिश तो नहीं है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे