परिषदीय विद्यालयों में चल रहा ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’, छात्राओं में बढ़ रहा आत्मविश्वास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परिषदीय विद्यालयों में चल रहा ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’, छात्राओं में बढ़ रहा आत्मविश्वास

कौशांबी : परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं, जिससे वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
कड़ा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में यह प्रशिक्षण 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय सौरई बुजुर्ग में चायल विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर सलेम की अनुदेशक सीमा देवी छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को हाथों की पकड़, बचाव की तकनीक, संतुलन बनाए रखने और अचानक होने वाले हमलों से सुरक्षित निकलने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को महिला वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई के साहस और संघर्ष की प्रेरक कहानियों से भी अवगत कराया जा रहा है, ताकि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ सकें।

कंपोजिट विद्यालय सौरई बुजुर्ग के शिक्षक अजय कुमार साहू ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण आज के समय की आवश्यकता है। इससे छात्राओं में साहस, आत्मविश्वास और सजगता बढ़ती है तथा वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बनती हैं।
सीमा देवी कंपोजिट विद्यालय सौरई बुजुर्ग के साथ-साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय रमई का पूरा और कंपोजिट विद्यालय रामपुर बढ़नावा में भी छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षण में छात्राएं पूरे उत्साह और रुचि के साथ भाग ले रही हैं।
विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राओं में न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ेगी, बल्कि वे मानसिक रूप से भी मजबूत बनेंगी। इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे समाज में निर्भीक होकर आगे बढ़ सकेंगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे