*होली-ईद पर समाजसेवी ने बांटी मिठाई व उपहार, दिया सौहार्द का संदेश*
कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के देवीगंज बाजार में गुरुवार शाम वरिष्ठ समाजसेवी खुशनूर अली उर्फ लाला भाई ने होली व ईद के पर्व को लेकर सौहार्द का संदेश दिया। समाजसेवी ने होली ईद सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आई सैकड़ों हिंदू-मुस्लिम माताओं और बहनों को मिठाई व उपहार वितरित कर दोनों पर्वों की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के दौरान लाला भाई ने कहा कि होली हो या ईद, सभी पर्व आपसी भाईचारे, उत्साह और प्रेम के साथ मनाए जाने चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करी कि समाज में जात पात से उपर उठ कर आपसी सौहार्द और मेलजोल की परंपरा को मजबूत बनाएं तथा एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हों। सम्मान व उपहार वितरण कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने समाजसेवी लाला भाई को होली और ईद की शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कौमी एकता और हिंदू-मुस्लिम तहजीब को मजबूत करने का संदेश भी दिया।
समाजसेवी ने क्षेत्र के संपन्न व सक्षम लोगों से अपील करतें हुवे कहा कि आप सभी पर्व के अवसर पर असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि समाज का हर परिवार बिना किसी आभाव के खुशियों के साथ त्योहार मना सकें।








