सूखी नहरों, बिजली कटौती और पेयजल जैसी जनहित की समस्याओ से लोग परेशान, विभागीय अधिकारी कर रहे जन समस्यायों की अनदेखी…. अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने करारी माइनर समेत जिले भर की सूखी नहरों में जलापूर्ति नही कराए जाने, लगातार चल रही बिजली कटौती और जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो में पेयजल की समस्या के चलते लोगों को हो रही परेशानी पर सवाल उठाया है और विभागीय अधिकारियों पर जन समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

बुधवार को अपने जिला पंचायत क्षेत्र के कई गांवों जैसे गंभीरा पूर्व, तुलसीपुर, अदमापुर, खनवारी, नादिन का पुरवा आदि के भ्रमण के दौरान लोगों से रूबरू हुए अजय सोनी ने कहा कि इस समय रबी की फसलों को सिंचाई के लिए पानी चाहिए लेकिन नहरें सुखी हैं। इसी तरह बिजली कटौती का मामला है। लगातार शाम और सुबह के समय बिजली कटौती ही रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत गांवो में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल मे भारी परेशानी हो रही है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

आगे कहा कि इन समस्यायों से किसान, छात्र, आम जनता और व्यापारी सभी परेशान हैं और निजात पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं लेकिन निजात कब तक और कैसे मिलेगी, कोई पता नहीं है। आगे कहा कि जिला प्रशासन कौशांबी और विभागीय अधिकारी जनहित की अनदेखी कर रहे हैं जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जल्द ही इन सभी समस्यायों का समुचित समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन जनहित के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर राजू श्रीवास्तव, विमल यादव, संतोष सिंह, नीरज दुबे, अशोक मौर्य, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे