कौशाम्बी–
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई की जा रहीं है।
उ.प्र. राज्य महिला आयोग की मा. सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दिनांक 11.03.2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे मां शीतला अतिथि गृह, सयारा पहुँचकर महिला उत्पीडन से सम्बन्धित यथा-दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह आदि से सम्बन्धित विभिन्न अपराधों/घटनाओं/शिकायतों की समीक्षा/महिला सुनवाई करते हुए महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के सम्बन्ध में महिला जनसुनवाई की जायेगी।
Author: Up Head Line
Views: 136








