कड़ा– 51 शाक्तिपीठो में एक शाक्तिपीठ कडा़धाम में प्रतिवर्ष चैत्र मास की सप्तमी व अष्टमी तिथि को लगने वाले ऐतिहासिक गर्दभ मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी है।वहीं शीतला अष्टमी पर लगने वाले दो दिवसीय इस मेले में व्यापारियों का आना अभी से शुरू हो गया है।मेला प्रबंधक धर्मराज निर्मल ने बताया कि यह ऐतिहासिक गर्दभ मेला पिछले 50 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।इस मेले की शुरुआत मूलरूप से द्वाबा धोबी महासभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राम प्रसाद मुंशी जो सिराथू विधानसभा में सन 1980 व 1989 में बहुजन समाज पार्टी से विधायक के प्रत्याशी रहे उनके द्वारा इस मेले की शुरुआत की गई थी उनकी मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र धर्मराज निर्मल ने इस मेले की बागडोर संभाली और लगातार वह कई वर्षों से इस मेले का संचालन कर रहे हैं

इस वर्ष यह मेला माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज की रिट संख्या 8177/ 2026 में डबल बेंच दो न्यायमूर्ति द्वारा पारित आदेश के क्रम में उक्त आदेश के क्रम में उप जिलाधिकारी सिराथू द्वारा अनुमति परमिशन दिनांक 2 मार्च 2026 को आदेश गर्दभ मेला आयोजन हेतु धर्मराज निर्मल पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद को आदेश की कॉपी उपलब्ध कराया गया।वही आदेश प्राप्त होने के बाद मेरा प्रबंधनक धर्मराज द्वारा मेले में लाइट,पानी,साफ सफाई,पशु चिकित्सा की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। कड़ा धाम में लगने वाले इस गर्दभ मेले में व्यापारियों की ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यापारी कड़ा धाम में अपने पशुओं की खरीद बेच करते हैं तो मां शीतला उनके धन धान्य में वृद्धि करती है।वहीं कड़ा धाम में शीतला अष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचेंगे जिसे देखते हुए प्रशासन भी एलर्ट हो गया है।








