मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत जनपद कौशाम्बी पुलिस ने महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों में मिशन शक्ति फेज 5.0, साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीमों द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर महिलाओं-बालिकाओं को नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।

थाना सैनी – टेढ़ी मोड़ चौराहा पर एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, नए आपराधिक कानूनों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों (112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930, 181) की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना संदीपनघाट – आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में शिकायत पेटिका का निरीक्षण कर बालिकाओं से संवाद किया गया तथा उन्हें साइबर अपराध, नए कानूनों व महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना करारी – कस्बा करारी क्षेत्र में महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा साइबर अपराध, नए कानूनों व महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना कड़ाधाम – कुबरी घाट व शीतला माता मंदिर क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण व शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना पिपरी – बुद्धपुरी कालोनी व भगौतीगंज क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर अपराध व नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

थाना चरवा – कस्बा चरवा क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध, गुमशुदा बच्चों की तलाश, साइबर अपराध व नए कानूनों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

थाना कोखराज – थाने पर आई महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना महेवाघाट – ग्राम बैरागीपुर में बालक/बालिकाओं व महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

थाना पश्चिम शरीरा – कस्बा पश्चिम शरीरा बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा व महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

*मुख्य हेल्पलाइन नंबर*
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 – वीमेन पावर लाइन
102 – स्वास्थ्य सेवा
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे