छात्रों के लिए बड़ी सौगात: कौशाम्बी में खुली डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मार्ट फ्री लाइब्रेरी, अब मुफ्त में पढ़ेंगे 50 छात्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी– जिले के अझुआ कस्बे में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनोखी पहल की गई है। यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मार्ट निशुल्क लाइब्रेरी का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने फीता काटकर किया। इस लाइब्रेरी को खास तौर पर छात्रों को बेहतर और शांत माहौल में पढ़ाई की सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

अझुआ में शुरू की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मार्ट लाइब्रेरी में करीब 50 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र यहां बैठकर पढ़ाई कर सकें। सबसे खास बात यह है कि यह लाइब्रेरी पूरी तरह से निशुल्क है, जहां कोई भी छात्र आकर पढ़ाई कर सकता है। लाइब्रेरी खुलने से इलाके के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्रों का कहना है कि अब उन्हें पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिलेगा, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के छात्रों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा

जनपद में यह पहली स्मार्ट लाइब्रेरी है। हमने इसकी एक छोटी शुरुआत की है। कौशाम्बी में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 50 बच्चों की क्षमता वाली यह लाइब्रेरी शुरू की गई है, जहां बच्चे निशुल्क आकर पढ़ सकते हैं। कई ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई के लिए बाहर जाते हैं, जहां कोचिंग और लाइब्रेरी पर काफी खर्च होता है। इसी को देखते हुए हमने यह निशुल्क लाइब्रेरी शुरू की है, ताकि छात्रों को बेहतर सुविधा मिल सके।

फिलहाल इस पहल से छात्रों में काफी खुशी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में ऐसे और प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे