ग्राम चकपिनाह में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकां की समस्याआें को सुना गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

चकबन्दी आयुक्त के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशन में आज तहसील चायल की ग्राम-चकपिनहा के पंचायत भवन में चकबन्दी अधिकारी सोमेशनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित किया गया। ग्राम चौपाल में सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता, ग्राम प्रधान, सदस्यगण, चकबन्दी समिति एवं अधिकांश कृषकगण उपस्थित रहें।
ग्राम चकपिनहा का उत्तर प्रदेश चकबन्दी अधिनियम की धारा.4 की विज्ञप्ति का प्रकाशन दिनांक.27.08.2016 को हुआ। ग्राम में तरमीम व पड़ताल तस्दीक खतौनी करने के पश्चात् धारा.09 का प्रकाशन दिनांक.30.04.2025 को हुआ, जिसमें आकार पत्र.4 में 351 वाद बनाये गये, जिनमें से 15 आपत्तियों को निस्तारण सहायक चकबन्दी अधिकारी द्वारा समझौते के आधार पर किया गया। 336 वाद चकबन्दी अधिकारी न्यायालय को प्राप्त हुए, जिनमें से 254 वादों का निस्तारण चकबन्दी अधिकारी द्वारा कर दिया गया है। 82 वाद निस्तारण के लिए अवशेष है।

ग्राम चौपाल में कृषकों को चकबन्दी प्रकिया एवं उसके लाभ के बारे में अवगत कराया गया। ग्राम चौपाल में उपस्थित अन्य कृषकों द्वारा ग्राम में प्रचलित चकबन्दी प्रकिया से संतोष व्यक्त करते हुए ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की गई। चकबन्दी अधिकारी द्वारा सहायक चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम में नियमित रूप से बैठक कर समय-समय पर कृषकों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं का निराकरण करते हुए कृषकों से परस्पर समन्वय स्थापित कर ग्राम में चकबन्दी कार्य लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। ग्राम चौपाल में उपस्थित चकबन्दीकर्ता एवं चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान की उपस्थिति में ग्रामसभा भूमि का स्थलीय सत्यापन किया जाय, यदि मौके पर किसी का कब्जा पाया जाता है तो तहसील कर्मचारी से सम्पर्क कर उसको कब्जामुक्त कराने की कार्यवाही की जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे