कौशाम्बी–
सरायअकिल क्षेत्र के धर्मपुर कनैली निवासी सहायक अध्यापक कृष्ण बाबू वर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वह प्राथमिक विद्यालय कनैली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं तथा 299–तिलक इंटर कॉलेज कनेली में बीएलओ के रूप में भी कार्यरत हैं।
परिजनों के अनुसार कृष्ण बाबू वर्मा (56) बीते 25 फरवरी 2026 को ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद न तो घर लौटे और न ही विद्यालय पहुंचे।

काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।परिवार व विभागीय अधिकारियों द्वारा संपर्क के सभी प्रयास विफल रहे हैं। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को कृष्ण बाबू वर्मा के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें।पुलिस कंट्रोल रूम,9454401291 व निर्वाचन कार्यालय मंझनपुर 9454417880,तथा उनकी पुत्री मेघना वर्मा 6387010002








