*कौशाम्बी— समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कौशाम्बी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। लेहदरी पुल पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और जय समाजवाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मोमिन अंसारी के नेतृत्व में देवीगंज में स्वागत किया और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर अपने नेता का अभिनंदन किया। युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।अलीपुर जीता में मो० एहसान ने समर्थकों के साथ अखिलेश यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए एहसान के कुर्ते की तारीफ की, जिससे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया। यह पल समर्थकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा।पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया काफिले के गुजरते ही कार्यकर्ता फूल बरसाते रहे और नारे लगाते रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास होगा और नई दिशा तय होगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।








