कौशाम्बी– जिले में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया,कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रखने और सड़क से सदन तक प्रदर्शन करने की बात कही।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने बताया कि 17 फरवरी को मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के तहत लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे,लेकिन भाजपा की नरेंद्र मोदी और यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार के आदेश पर पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज किया है,जिसमे उनके प्रदेश अध्यक्ष सहित कई लोग घायल हो गए है,जोकि बिल्कुल गलत है,कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है,यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो सड़क से सदन तक प्रदर्शन जारी रहेगा।








