कौशाम्बी— जिले में बिहार से मेरठ की ओर जा रहे संदिग्ध कंटेनर को टोल प्लाजा पर नेशनल हाइवे पर कोखराज थाना पुलिस ने पकड़ लिया। कंटेनर में भरी 135 मावेशी को मुक्त कराया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंटेनर चालक टोल प्लाजा पर संदिग्ध व्यवहार करते पाया गया।

तलाशी में वाहन से 135 मावेशी बरामद हुईं। चालक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉक्टरों की टीम मावेशी की स्वास्थ्य जांच कर रही है। नगर पालिका परिषद की गाड़ी से मावेशी को पानी और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण ने बताया कि यह अवैध पशु तस्करी का मामला है। आगे की पूछताछ में अन्य तथ्य सामने आ सकते हैं। जिले में पशु तस्करी रोकने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है।
Author: Up Head Line
Views: 306








