सकिपा की जनहित में की गई सालों की मेहनत रंग लाई, क्षेत्रीय जनता को समर्पित…. अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

समर्थ किसान पार्टी ने जनहित में एक बार फिर ऐसा कार्य कर दिखाया है जिससे लोगों को भारी खुशी हुई है और लोग समर्थ किसान पार्टी एवं पार्टी नेता अजय सोनी की सराहना कर रहे हैं। मामला परिवहन निगम की रोडवेज बस के सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती गांव अफजलपुर वारी से उदहिन बंबूपुर तुलसीपुर देवखरपुर मंझनपुर होकर प्रयागराज तक चलाए जाने हेतु अजय सोनी द्वारा किए गए उद्घाटन का है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अफजलपुरवारी बाजार के पास रोडवेज बस के उद्घाटन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले पार्टी नेता अजय सोनी का लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद अजय सोनी ने धूप दीप पुष्प नारियल लड्डू के साथ रोडवेज बस का पूजन किया।साथ ही नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों का कहना था कि अजय सोनीं ने जनहित में रोडवेज बस चालू करवाकर शानदार काम किया है। हम इनका अभिनंदन करते हुए इन्हें धन्यवाद देते हैं। इसी के साथ लोगों ने अजय सोनी जिंदाबाद जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए और खुशी जताई। इस अवसर पर वाहन चालक सुनील कुमार ने बताया कि यह जनता सेवा बस अजय सोनी के निरंतर प्रयासों का सफल परिणाम है। अब यह बस रोजाना सुबह 8 बजे अफजलपुरवारी से उदहिन बम्बूपुर तुलसीपुर मंझनपुर होकर प्रयागराज के लिए रवाना होगी और शाम 6 बजे पुन: अफजलपुरवारी वापस आकर यहीं रात्रि विश्राम करेगी। आगे बताया कि इस बस में यात्रा करने पर यात्रियों को कम किराया देना पड़ेगा।

इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी की सालों की मेहनत अब जाकर रंग लाई है। आगे कहा कि इस बस के चालू कराए जाने हेतु दर्जनों बार धरना प्रदर्शन ज्ञापन और सड़क पर मुद्दा उठाया गया। साथ ही जिला पंचायत की सदन में मेरे द्वारा कई बार इस मुद्दे को उठाया गया। अब जाकर क्षेत्र के लोगों के हित में यह सौगात मिली है। इस बस के चलने से क्षेत्रीय दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को मंझनपुर और प्रयागराज आने जाने की सहूलियत होगी। इसी के साथ अजय सोनी ने इसे क्षेत्रीय जनता को समर्पित करते हुए हरी झंडी दिखाकर अफजलपुरवारी से रवाना किया। आगे उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर भी अजय सोनी की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने रोडवेज बस का नारियल लड्डू के साथ पूजन कर स्वागत किया। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने अजय सोनी की सराहना की और खुशी जताई। इस अवसर पर बाबू भाई, जुम्मन अली, मुन्ना दुबे, शाकिर अली, डॉ ज्ञान सिंह पटेल, सुमेर सोनी, घनश्याम केसरवानी, गंगा प्रताप सरोज, डॉ शीलू आदि मौजूद रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे