कौशाम्बी–
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी के लेक्चर थियेटर-2 मे प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं के साथ ह्दयसेतू (एस0टी0ई0एम0आई0) केयर नेटवर्क पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमीनार मे प्रधानाचार्य डा0 (प्रो0) हरिओम कुमार सिंह ने संबोधन करते हुए बताया कि सेमीनार का उद्देश्य है कि हार्ट अटैक के मरीजो को त्वरित और निःशुल्क उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानाचार्य के बताया कि यदि किसी को हार्ट अटैक के प्रारम्भिक लक्षण जैसेः- छाती के बीच में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, और दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैलना आते है तो जीवन रक्षक औषधि समय पर लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है, साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा यह भी बताया गया कि ऐसे व्यक्ति यदि अस्पताल मे ससमय उपचार हेतु लाये जाते है तो इनका ई0सी0जी0 तत्काल करते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज प्रयागराज को भेजकर अतिरिक्त चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त जीवन रक्षक इन्जेक्शन लगाते हुए हब सेन्टर मोती लाल नेहरू प्रयागराज के कार्डियोलाॅजिस्ट विभाग मे भेज दिया जाता है।
कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी रवि जयसवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला, डा0 सुरभि प्रकाश, वरिष्ठ परामर्शदाता, उप प्रधानाचार्य डा0 सौरभ कृष्ण मिश्रा, आचार्य डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, ,सह-आचार्य डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 अरिन्दम् चक्रवर्ती, डा0 शारदा सिंह, सहायक आचार्य, डा0 अंकित कुमार तिवारी, डा0 शिवम् बिश्नोई, डा0 संतोष कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, डा0 संदीप कुमार तथा प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धु एवं एम0बी0बी0एस0 बैच 2024-25 के समस्त छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।







