सौंरई बुजुर्ग में लॉजिकल त्रुटि व मैपिंग रहित मतदाताओं को 1103 नोटिस, सत्यापन कराने की अपील

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी— जिले के कड़ा ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत सौंरई बुजुर्ग में विशेष जांच अभियान के तहत लॉजिकल त्रुटि व मैपिंग रहित मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित एसएआर प्रक्रिया के अंतर्गत संदिग्ध प्रविष्टियों वाले मतदाताओं की सूची तैयार कर ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों, गली-चौराहों व मोहल्लों में चस्पा की गई है, ताकि ग्रामीण आसानी से सूची का अवलोकन कर सकें।
ग्राम पंचायत में कुल छह बूथ हैं और सभी बूथों के बीएलओ अभियान में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। भाग संख्या 143 के बीएलओ राजेश शर्मा ने 219, भाग संख्या 144 के बीएलओ अजय कुमार साहू ने 303, भाग संख्या 145 के बीएलओ रंजीत कुमार ने 124, भाग संख्या 146 के बीएलओ विवेक कुमार ने 227, भाग संख्या 147 के बीएलओ शिवम केशरवानी ने 83 तथा भाग संख्या 148 के बीएलओ मुख्तार मेहंदी ने 147 मतदाताओं को नोटिस जारी किए हैं। इस प्रकार कुल 1103 मतदाताओं की प्रविष्टियां जांच के दायरे में लाई गई हैं।
बीएलओ अजय कुमार साहू ने बताया कि यह पूरी मतदाता सूची नहीं है, बल्कि केवल उन्हीं मतदाताओं की सूची जारी की गई है, जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है या जिनके अभिलेखों में तार्किक त्रुटियां मिली हैं। कई मामलों में पिता-पुत्र की आयु में असामान्य अंतर तथा एक ही पिता के कई पुत्रों की जन्म तिथियों में अत्यधिक समानता दर्ज पाई गई है।
सूची सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा होने के बाद ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है और संबंधित परिवार जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। बीएलओ ने अपील की है कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है, वे आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ शीघ्र सत्यापन कराएं, जिससे मतदाता सूची को शुद्ध व पारदर्शी बनाया जा सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें