फर्जी फॉर्म-7 से मतदाता नाम काटे जाने का आरोप, समाजवादीपार्टी के अल्पसंख्यक सभा ने एसडीएम चायल को सौंपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी — समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवार अहमद खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उप जिला अधिकारी चायल को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर फर्जी फॉर्म-7 के जरिए नाम कटवाने की साजिश का आरोप लगाया।ज्ञापन में कहा गया कि कुछ खास राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सुनियोजित तरीके से अल्पसंख्यक, दलित और कमजोर वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है।अनवार अहमद खान ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा कराए गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 379 और बूथ संख्या 380 पर ही लगभग 85 मतदाताओं के नाम काटने का प्रयास किया गया है।उनका कहना है कि यह मामला केवल कुछ बूथों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर इसी तरह नाम हटाने की कोशिश की गई है।सपा नेताओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिन मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया चल रही है, उसे तत्काल रोकने की मांग की है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए।जिला प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे