वरिष्ठ टीवी पत्रकार रविकांत को प्रयागराज प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रयागराज,  — प्रेस क्लब के सिविल लाइंस स्थित सभागार में बुधवार को वरिष्ठ टीवी पत्रकार एवं साहित्यकार रविकांत को सम्मानित किया गया। प्रयागराज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह देकर एवं माल्यार्पण करके उनका अभिनंदन किया। वरिष्ठ पत्रकार रविकांत ने प्रयागराज प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि क्लब द्वारा पत्रकारों के हित में सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं वो स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि अपनी क्रिएटिविटी के बल पर ही पत्रकार आगे बढ़ सकते हैं, दूसरे के पिछलग्गू बन कर काम करने आगे नहीं बढ़ सकते। पीछा करने वाला हमेशा पीछे ही रहता है। उन्होंने प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ पत्रकारिता के अपने अनुभवों को साझा किया। सम्मान समारोह में प्रयागराज प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, सचिव-अचिन्त्य रंजन मिश्र, उपाध्यक्ष-सुधीर कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष -आलोक मालवीय, संयुक्त सचिव- नवीन सारस्वत प्रचार सचिव – राज कुमार (राकी ), निवर्तमान अध्यक्ष – मानवेन्द्र प्रताप सिंह, निवर्तमान सचिव शिवेंद्र विक्रम, सुनील बच्चन, वीरेंद्र राज, शिवपूजन सिंह, आनंद राज, बृजेन्द्र कुमार एवं अन्य पत्रकार एवं छायाकार मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें