किसानो एवं आम आदमी की समस्याओ एवं मांगो को लेकर सकिपा का जोरदार धरना प्रदर्शन, हल्लाबोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

 

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार पंद्रह दिसंबर को जिला मुख्यालय मंझनपुर में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर हाउस का घेराव कर हल्लाबोल करते नारेबाजी की। इसके पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने डायट मैदान में जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन और सभा की। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि किसानो एवं आम आदमी की समस्यायों की लेकर जिला प्रशासन कत्तई संजीदा नही है। कहा कि बार बार मांग उठाए जाने पर भी जिला प्रशासन किसानो एवं आम आदमी की समस्यायों एवं मांगों की अनदेखी कर रहा है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल तिवारी ने कहा कि नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से किसानो की फसलों का नुकसान हो रहा है। समितियों से किसानो को यूरिया खाद नही मिल रही है जिससे किसान परेशान है। इसी के साथ मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि छुट्टा सांडो, नीलगांवों और बंदरों के आतंक से किसान एवं आम आदमी परेशान है। इसके बाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए हल्लबोल किया। जिला प्रशासन कौशांबी को एक आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन में करारी माइनर रामगंगा नहर एवं सभी सबंधित रजबहों में टेल तक जलापूर्ति करने, छुट्टा सांडो, नीलगायों, एवं बंदरों को पकड़वाने, साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द समेत जिले की सभी समितियों से किसानो को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की आपूर्ति करने, जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन जल निगम टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर जलापूर्ति शुरू कराने, बंबुपुर गांव के किसानो का धान क्रय करके व्यापारी द्वारा किसानो को भुगतान नहीं करने, धाता से नारा, दुवरा चौराहा, मंझनपुर होकर प्रयागराज और अफजलपुरवारी से उदहिन चौराहा, तुलसीपुर, मंझनपुर होकर प्रयागराज तक रोडवेज बस चालू कराने शमसाबाद बाजार तक रोडवेज बस को नियमित चलवाने, शीतला धाम कड़ा से सैनी, सिराथू, उदहिन, धाता, राजापुर होकर चित्रकूट धाम तक चलने वाली परिवहन निगम की रोडवेज बस को नियमित चलवाने, तमाम गांवों के कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने, नारा एवं शमसाबाद में नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए हैं जैसी मांगे शामिल थीं। ज्ञापन उप जिला मजिस्ट्रेट मंझनपुर ने ग्रहण किया और समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, भानु प्रताप सिंह, पुर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, भगवती तिवारी, राजेश यादव, भैरव प्रसाद, अखिलेश विश्वकर्मा, कंधई लाल कसेरा, राजेश गौतम, जुम्मन अली, विमला देवी, गंगा देवी, रामरति, सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें