बाइक सवार दंपत्ति की बाइक पेड़ से टकराई,हादसे में पति पत्नी की मौत,पुलिस जांच में जुटी,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी –जिले के चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास मनौरी–भरवारी मार्ग पर रात लगभग 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ठंड के कारण अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक दंपती की पहचान प्रयागराज जनपद के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पंतलवा बमरौली निवासी अजय और उनकी पत्नी राधा देवी के रूप में हुई है। दोनों चरवा क्षेत्र के सिरसी गांव में एक दावत में शामिल होने आए थे। दावत के बाद अजय अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके मितुवापुर जा रहे थे।

जैसे ही दोनों समसपुर गांव के किनारे चरवा थाना क्षेत्र के करीब पहुंचे, ठंड के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और आम के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि अजय और राधा का सिर पेड़ से टकराते ही दोनों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के समय राधा की मां दूसरी बाइक से आगे चल रही थीं। दुर्घटना की आवाज सुनकर वह दौड़कर मौके पर पहुंचीं और बेटी-दामाद को मृत हालत में देख चीख-पुकार मच गई। उनके रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चरवा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।पुलिस हादसे की वजहों की जांच में जुटी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें