प्रयागराज मण्डल व कौशाम्बी जनपद के लिए गौरवशाली पल, युवा वक्ताओं ने राज्य में स्थान प्राप्त कर किया गौरवान्वित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

अयोध्या के एस.एस.वी इण्टर कॉलेज,अयोध्या में दिनांक 10 दिसम्बर 2025 बुधवार को आयोजित हुई राज्य स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रयागराज मण्डल का प्रतिनिधित्व वाले विद्यालय धर्मा देवी इण्टर कॉलेज, कौशाम्बी के दो छात्राओं ने राज्य में स्थान प्राप्त कर प्रयागराज मण्डल व कौशाम्बी जनपद को गौरवान्वित किया।
आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 14 मण्डल के युवा वक्ताओं ने अपने अपने मण्डल का प्रतिनिधित्व किया जिसमें *कनिका को विपक्ष में द्वितीय स्थान* प्राप्त हुआ साथ ही
*साक्षी मिश्रा को पक्ष में चतुर्थ स्थान* प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि के सूचना प्राप्त होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक, कौशाम्बी  राजेश कुमार ने छात्राओं, उनके मार्गदर्शक शिक्षक  राम शंकर सिंह व विद्यालय प्रबंध तंत्र को बधाई दी।
विद्यालय के प्रबंधक  राम सुभग त्रिपाठी व प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने भी छात्राओं को बधाई दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें