कौशांबी में भाजपा चेयरमैन के पति की दबंगई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो0 यासीन
कौशाम्बी

 

कौशांबी– जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा कार्यालय से एक मारपीट का‌ सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में नगर पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी के पति ओमप्रकाश कुशवाहा की दबंगई दिखाई दे रही है। जो कि अपने गुर्गो के साथ दफ़्तर के अंदर घुसकर युवक के साथ मारपीट करते देखे जा रहे है।

कुशीनगर जिले के रहने वाले त्रिपुरारी त्रिपाठी ने सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि नगर पंचायत अझुवा कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी द्वारा समय समय पर जेम पोर्टल का कार्य करने हेतु ऑपरेटर पर कार्य करने हेतु बुलाया जाता है
और मैं अधिशाषी अधिकारी द्वारा बताये गये पोर्टल पर कार्य करता हूँ। मंगलवार को अझुवा निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा जो कि नगर पंचायत अध्यक्ष के शान्ति देवी के पति है। व उनके कुछ साथी ऑफिस में आकर मुझसे गाली गलौज की व सभी ने मिलकर मुझे लात घूंसों व डण्डे से मारा पीटा शोर मचाने पर ऑफिस के लोग मौके पर आये और किसी तरह से उनसे मुझे छुडवाया और मैं वहाँ से यदि भाग न आता तो शायद मेरी जान ही ले लेते। घटना का वीडियो नगर पंचायत कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
इसके साथ ही पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि ओमप्रकाश कुशवाहा के पुत्रों द्वारा कुछ समय पूर्व एक थाना के दरोगा को भी मारा था जिसका मुकदमा आज भी विचाराधीन है। इसी लेकर ये लोग मनबढ़ हो गये है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें