सकिपा नेता ने विधि विधान से पूजन कर किया धान क्रय केंद्र का शुभारंभ….

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

क्षेत्रीय किसानो की धान बिक्री की कई सालों की समस्या का कराया समाधान….अजय सोनी

कौशाम्बी-

समर्थ किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग जगन्नाथपुर के बीच क्षेत्रीय किसानो की धान बिक्री की सालों की समस्या के समाधान हेतु 12 नवंबर बुधवार को विधि विधान से पूजन कर धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा है क्षेत्रीय किसानो की धान बिक्री की कई सालों से चली आ रही समस्या का मैंने समाधान कराया है। आगे कहा कि शासन द्वारा तय समर्थन मूल्य पर धान बिक्री का किसानो को लाभ प्राप्त होगा।

गौरतलब है कि सिराथू ब्लॉक के सीमावर्ती तमाम गांवों में धान क्रय केंद्र नही होने से किसानो को मजबूरन व्यापारियों को औने पौने दाम पर धान बिक्री करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य और समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी पिछले कई सालों से लगातार सक्रिय प्रयास कर रहे थे। उनके द्वारा किए गए अनेको अनेक बार के धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, विरोध, घेराव और ज्ञापन के फलस्वरूप सिराथू क्षेत्र के साधन सहकारी समिति उदहिन खुर्द में अभी अप्रैल मई महीने में गेहूं क्रय सरकारी केंद्र खोला गया था जिसमे क्षेत्रीय गांवो के तमाम किसानो ने गेहूं बिक्री किया था। इसी क्रम में अजय सोनी द्वारा किसानो के हित में किए जा रहे लगातार सक्रिय प्रयासो के तहत 12 नवंबर बुधवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन जगन्नाथपुर के बीच सरकारी धान क्रय केंद्र खोला गया जिसका शुभारंभ सकिपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने विधि विधान से लड्डू, नारियल, अगरबत्ती से देवपूजन कर किया।

इस अवसर पर तमाम मौजूद रहे किसानो ने अजय सोनी का आभार जताया और किसानो के हित में धान क्रय केंद्र खुलवाने के लिए धन्यवाद दिया। पहले दिन के धान बिक्री ग्राम शाखा निवासी उमाशंकर शुक्ल का 34 कुंतल जबकि ग्राम जगन्नाथपुर निवासी मो इसरार का 21 कुंतल धान क्रय किया गया। इसी के साथ ग्राम केशवापुर के कई किसानो ने धान बिक्री हेतु अपना नाम दर्ज करवाया। इस अवसर पर किसानों से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि क्षेत्रीय किसानो की कई सालों की धान बिक्री की समस्या का मेरे द्वारा समाधान कराया गया है। आगे भी किसान हित में मेरे द्वारा अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए जाएंगे। किसानो के हित में मेरा जमीनी संघर्ष लगातार सक्रिय रूप से जारी रहेगा। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी हारून अहमद, ग्राम प्रधान जगन्नाथपुर अयूब अहमद, पूर्व प्रधान जगन्नाथपुर मंझा केसरवानी, सपा नेता भानु सिंह यादव, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, कल्लू मियां, रामसूरत, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें