बेटो ने मिलकर कर दी अपने पिता की हत्या,भाई को किया घायल,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

कौशाम्बी- जिले में संपत्ति के लिए दो बेटो ने मिलकर अपने ही पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी,यही नहीं बड़े भाई को भी घायल कर दिया,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना करारी थाना क्षेत्र के करारी कस्बे के नेता नगर मोहल्ले की है जहा के दुर्गा प्रसाद पुत्र राम औतार उम्र 60 वर्ष के तीन बेटे ज्ञान,बीरेंद्र उर्फ जागो और विमलेश है,बताया जा रहा है कि पिता दुर्गा प्रसाद ने अपने बड़े बेटे की पत्नी प्रियंका के नाम अपनी संपत्ति लिख दी,यही नहीं अपने भाई जिनकी कोई संतान नहीं है उनकी भी मौत के बाद उनकी संपत्ति भी दुर्गा प्रसाद को मिल गई थी,जिसे वह अपनी बहू के नाम लिखने की तैयारी में था,जिसको लेकर दोनों बेटी में नाराजगी थी,जिसके चलते शुक्रवार की शाम को दोनों बेटों ने अपने बड़े भाई ज्ञान और पिता दुर्गा प्रसाद को जमकर मारा पीटा,जिसमें दोनों को हालत गंभीर हक गई,जिन्हे इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती कराया गया,जहा दुर्गा प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो आगे,वही ज्ञान की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है,वही घटना के बाद से दोनों बेटे फरार हो गए है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें