सड़क पार कर रहा बाइक सवार कार से टकराया युवक की मौत, दो घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

कौशाम्बी- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव में अपने रिश्तेदारी में आया युवक शुक्रवार को शुभ लगभग 10 बजे मौसी की दो बेटियों को लेकर बाइक से खेतों की ओर से वापस घर जा रहा था जैसे ही वह महगांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को बिना देखे क्रॉस करने लगा सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी  जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े  और कराहने लगे दुर्घटना में युवक की घटना स्थल पर तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई है और इस हादसे में दोनों बालिकाएं गंभीर घायल हो गई दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घर परिवार और रिश्तेदार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क में खड़ी एक दूसरी बाइक को भी रौंदते हुए गोमती में घुस गई है दुर्घटना के बाद कार का एयरबैग खुल गया इसलिए कार सवार गंभीर घायल नहीं हुए हैं

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जनपद के बम्हरौली निवासी विजेंद्र कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र जय सिंह के मौसा कमल सिंह कौशांबी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव में रहते थे विजेंद्र अपनी मौसा के घर घूमने आया था और शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे विजेंद्र बाइक से अपनी मौसी के दो बेटियों राधा उम्र 18 वर्ष और खुशी 16 वर्ष को बाइक में लेकर खेत की ओर से वापस घर जा रहा था जैसे ही बाइक सवार राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंचे और बिना देखे सड़क क्रॉस करने लगा इसी बीच प्रयागराज की ओर से आ रही कार की टक्कर बाइक में लग गई जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े दुर्घटना इतनी तेज थी कि बृजेंद्र कुमार की घटनास्थल पर तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई है और वही इस दुर्घटना में दोनों बालिकाएं खुशी और राधा गंभीर घायल हो गई है बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार सवार शिक्षिका रिचा मिश्रा और उनके ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई है हालांकि कार का एयरबैग खुल जाने के कारण कार सवार शिक्षिका गंभीर घायल नहीं हुए हैं दुर्घटना के देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हैं मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें