पुलिस ने 20 लाख कीमत के 81 मोबाइल सर्विलांस के जरिये किया बरामद 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

 

जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र से लोगों के गुम हुए 20 लाख कीमत के 81 मोबाइल CEIR पोर्टल के जरिए रिकवर किए है,एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल वापस लौटाए है,गुम हुए मोबाइल पाकर लोगो के चेहरे खिल गए है,लोगो ने पुलिस को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कौशाम्बी जिले में CEIR (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर के विभिन्न थानों पर मोबाइल चोरी, स्नेचिंग व मोबाइल खोने आदि की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 81 मोबाइल बरामद किए गए है जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रू0 है।विभिन्न थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके स्वामियों की पहचान कर प्रदान किये गये है।

एसपी ने बताया कि CEIR (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से चोरी हुए, खोए हुये अथवा छीने गये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है। उन्होंने लोगो से अपील की है कि आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने, चोरी होने आदि की सूचना ऑनलाइन CEIR की वेवसाइट ceir.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। इसी प्रकार मोबाइल चोरी व खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को CEIR पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है। इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है।

एसपी ने सर्वाधिक फोन बरामद करने वाले थानों में प्रथम स्थान पाने वाले थाना कड़ाधाम (16 मोबाइल), द्वितीय स्थान थाना सराय अकिल (15 मोबाइल) व तृतीय स्थान थाना सैनी (09 मोबाइल) पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को उत्साहवर्धन हेतु 5000-5000 रूपये के नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें