कौशाम्बी -जिले मे एक युवक ने अपने पिता की लाईसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह लव मैरिज के बाद तलाक होना बताया जा रहा है।
पूरा मामला चरवा थाना थाना क्षेत्र के रामदयालपुर गाँव का है जय बाबू (34) पुत्र धर्मपाल सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। जय बाबू ने इसी थाना क्षेत्र के काजू गाँव की रहने वाली शादीशुदा महिला करिश्मा सिंह से बीते दो महीने पहले लव मैरिज की थी। और लव मैरिज के कुछ दिनों बाद इन दोनों का तलाक हो गया था। और जय बाबू दिल्ली चला गया। महिला तलाक देने के बाद अपने मायके काजू गांव चली गयी और अपने पहले पति जो कि फतेहपुर जनपद खागा थाना क्षेत्र छीमीपुरई का है उससे बात चीत करने लगी। उसके बाद जब उसके पहले पति ने उससे बातचीत करना बंद किया तो वह अपने प्रेमी जयसिंह के घर फिर से आ कर रहने लगी। इस बात से नाराज जय सिंह बीते दो दिनों पूर्व दिल्ली से आया और मंगलवार की सुबह घर में रखी पिता की दो नली बंदूक से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लिखापढ़ी के बद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की भाभी अंजू सिंह ने बताया कि तलाक के बाद पत्नी के व्यवहार से परेशान होकर देवर ने आत्महत्या की है








