गलत तरीके से कई लोगों की जमानत लेने वाले 25 लोगो के विरुद्ध BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

जिले में पुलिस ने न्यायालय परिसर में संगठित जमानत गिरोह का भंडाफोड़ किया है,पुलिस ने मुकदमों में गलत तरीके से कई लोगों की जमानत लेने वाले 25 लोगो के विरुद्ध BNS की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर मंझनपुर में कुछ व्यक्ति अपने आर्थिक लाभ के लिए एक ही खतौनी (भूमि अभिलेख) का बार-बार उपयोग कर अपराधियों की जमानत करा रहे हैं तथा धोखाधड़ी करते हुए अनुचित लाभ पहुँचा रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस की गहन जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि 25 अभियुक्त पेशेवर जमानतदार हैं, जो एक ही खतौनी का उपयोग करते हुए बार-बार विभिन्न अभियुक्तों की जमानत कराते रहे हैं। इन व्यक्तियों द्वारा माननीय न्यायालय में गलत शपथ पत्र प्रस्तुत कर जमानत को व्यवसाय की तरह उपयोग किया जा रहा था।इनका यह कृत्य हलफनामे की शर्तों का उल्लंघन तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।प्रथम दृष्टया इन लोगों का कृत्य अपराध की श्रेणी में आने के कारण सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें