बच्चों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिमा प्रांजल की उपस्थिति में चौधरी हाजी रहमान इण्टर कॉलेज, कर्बला बाग, पुरखास नेवादा, तहसील चायल में शोषण के विरूद्ध पॉश एक्ट व बच्चों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान सहित कई अन्य विधियों कानूनों में बाल अधिकारों और शोषण के विरुद्ध प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई हैं। बाल अधिकारों के हनन व बच्चों के शोषण से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से गहरी चोट पहुंचती है, जिससे उनका स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास एवं सीखने की क्षमता प्रभावित होती है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकम में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को पॉश एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।
नायब तहसीलदार चायल ने बच्चों को उनके अधिकारों एवं शोषण से बचनें और सतर्क रहने के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। क्षेत्राधिकारी सराय अकिल वीर प्रताप चौहान द्वारा बच्चों को सुरक्षा के बारे में तथा मिशन शक्ति की सदस्य उपनिरीक्षण यशवंती कुमारी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्प साइन नम्बर-1090, 1098, 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। वन स्टॉप सेन्टर की प्रबन्धक शशी त्रिपाठी द्वारा उनके विभाग द्वारा चलायी जा रही योजना वन स्टॉप सेन्टर प्रणाली एवं कन्या सुमंगला योजना तथा महिला हेल्प लाईन नं 181 के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें