कन्नौज कारागार में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री आईएएस के कुशल मार्गदर्शन में आधुनिक भारत के शिल्पकार लौह-पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जन्म जयंती के अवसर पर “ राष्ट्रीय एकता दिवस” पर “एक भारत आत्मनिर्भर भारत”की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गएl कारागार में बंदियों के मध्य सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के विजन “ एक भारत श्रेष्ठ भारत “ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कारागार में समस्त बंदी बैरकों में कारापाल विनय प्रताप सिंह के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी “ रैली का आयोजन किया गया । जिसमे सभी अधिकारियों कर्मचारियों भाग लिया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुन्द ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा सभी उपस्थित कर्मचारियों अधिकारियों और बंदियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गई तथा “ सरदार वल्लभभाई पटेल’’ के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कारागार में मनाया गया है। सर्वप्रथम कारागार के अन्दर सभी अधिकारियों/कर्मचारियो एवं बंदियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पण किये गये। तत्पश्चात अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुन्द द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ग्रहण करायी गयी। उक्त अवसर पर उनके द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल








