स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण सिंह पत्रकार की मदद को आगे आया प्रयागराज प्रेस क्लब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

प्रयागराज -.सिविल लाइंस क्षेत्र में 23 अक्टूबर को चाकुओं से गोदकर हुई पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू की निर्मम हत्या के बाद अब प्रयागराज प्रेस क्लब उनके परिवार की मदद के लिए सामने आया है।

क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वर्गीय पत्रकार के पुत्र राज नारायण सिंह को आर्थिक सहायता राशि सौंपी। साथ ही क्लब ने परिवार को हर संभव विधिक सहायता (Legal Help) प्रदान करने का आश्वासन दिया।

प्रेस क्लब ने घोषणा की है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने की लड़ाई लड़ी जाएगी, ताकि अपराधियों को शीघ्र सजा मिल सके।

इस अवसर पर प्रयागराज प्रेस क्लब के संयोजक आलोक सिंह, प्रचार सचिव आनंद राज, और सदस्य बिजेंद्र कुमार ने स्वर्गीय पत्रकार के परिवार से शकुंतला कुंज कॉलोनी में मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पत्रकार समाज इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में चाकुओं से गोदकर पत्रकार एल.एन. सिंह (आयरलैंड सिंह) की हत्या ने पूरे पत्रकार समुदाय को झकझोर दिया था। इस घटना के बाद कई पत्रकार संगठन पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आए हैं, जिनमें प्रयागराज प्रेस क्लब भी शामिल है। प्रयागराज प्रेस क्लब परिवार को आगे भी हर संभव सहयोग और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें