परिजन समझ रहे थे ट्यूमर लड़की ने दे दिया बच्चे को जन्म

कौशाम्बी-

जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है कौशांबी जिले के सरायं अकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म होने के बाद हड़कम्प मच गया है। अभी तक परिजन इसको एक बीमारी समझ रहे थे कि बेटी को ट्यूमर की बीमारी है। लेकिन जब जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। और बेटी ने बच्चे को जन्म दिया तो हड़कम्प मच गया और माता-पिता इसको ट्यूमर समझ रहे थे। लेकिन निकला कुछ और।

परिजनों ने अपने बेटी से जब सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी बात अपने माता से बताई। खुलासा सुनकर परिजन और भी सदमे में आ गए। चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म की जानकारी से दोनों परिवारों के बीच रंजिश की तलवारें खिंच गई हैं।

विवाद होने के बाद ये मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। जहां पर समझौते का दबाव बनाया गया लेकिन परिजन नही माने और चौकी से सराय आकिल थाना पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे और पुलिस को लिखित तहरीर भी दी गई। हालांकि, अभी तक सराय आकिल पुलिस ने केस दर्ज नही किया है।

सराय आकिल कोतवाली पहुंचे पीड़ित पिता की शिकायत सुनकर सब दंग रह गए पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय किशोर बेटी के साथ उसके चचेरे भाई के बेटे ने दुष्कर्म किया। मामला संज्ञान में तब आया, जब बेटी के पेट मे रात को दर्द होने से से चीख-पुकार कर रही बेटी ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। हालांकि, उसके पेट में उभार को देख अब तक घर के सभी सदस्य ट्यूमर समझ रहे और उसके इलाज के लिए डॉक्टर को दिखाने की बात कर रहे थे।

पूछताछ में जब बात पता चली कि पीड़िता के उसी के चचेरे भाई ने उसके साथ यह कृत्य किया है। किशोरी ने बताया कि वह उसके साथ एक दो बार नहीं, बल्कि कई बाद दुष्कर्म कर चुका है। जिसकी शिकायत जब पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के परिजनों से की, तो वह उल्टे बेटी सहित पूरे परिवार पर आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। घटना की शिकायत जब चौकी कनैली पुलिस में की गई, तो वहां सुलह समझौता किया जाने लगा। थानाध्यक्ष सरायं अकिल आशुतोष सिंह ने पीड़ित पिता की शिकायत पर संजीदगी दिखाते हुए जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से जब इस मामले पर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस प्रकरण के बारे में जानकारी हुई है इस मामले पर थाना अध्यक्ष सराय अकिल से बातचीत की गई उन्होंने बताया है कि पीड़िता के पिता ने तहरीर दिया है तहरीर के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ गंभीर कार्यवाही की जाएगी फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज करवाया जा रहा है। जो भी दोषी हैं उनको बक्सा नहीं जाएगा

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More