राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए धर्मा देवी इण्टर कॉलेज, कौशाम्बी के 8 छात्र/छात्राएं, करेंगे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

कौशाम्बी-

वाराणसी के बी.पी. गुजरात विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित हुई 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रयागराज मण्डल का प्रतिनिधित्व करने वाले कौशाम्बी के धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 8 छात्र/छात्राओं ने अचूक निशाना साधते हुए सर्वाधिक स्थान अर्जित किए।


अण्डर-19 बालिका वर्ग में विद्यालय की छात्रा रेशमा देवी ने स्वर्ण पदक; नीलू कुशवाहा ने रजत पदक एवं मधु देवी ने कांस्य पदक प्राप्त कर कौशाम्बी जनपद को गौरवान्वित किया ।
अण्डर-17 बालिका वर्ग में शिखा वर्मा को रजत पदक, पलक जायसवाल को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
अण्डर-17 बालक वर्ग में अनिकेत तिवारी को रजत पदक व रुद्र नारायण को कांस्य पदक प्राप्त हुआ ।
समाचार प्राप्त होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी व अन्य शिक्षको ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।


जिला विद्यालय निरीक्षक-कौशाम्बी श्री राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-कौशाम्बी श्री कमलेंद्र कुशवाहा, खेल सचिव-कौशाम्बी  श्याम लाल, पूर्व खेल सचिव-कौशाम्बी  चंद्र भूषण पाण्डेय व  नीरज केशरी पी.इ.एस. समेत अन्य अधिकारियों ने समस्त विजेता छात्र/छात्राओं को जनपद कौशाम्बी का गौरव वर्धन करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More