आगामी त्यौहारों को देखते हुए डीएम व एसपी ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली व भाई दूज के दृष्टिगत  राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी एवं जिलाधिकारी कौशाम्बी  मधुशूदन हुल्गी द्वारा थाना कोखराजपुलिस बल के साथ कस्बा भरवारी के भीड़-भाड़ वाले मुख्य मार्केट व सर्राफा मार्केट में पैदल गस्त किया गया। पैदल गस्त के दौरान आम नागरिकों से बातचीत, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से बातचीत, आम व्यापारियों, दुकानदारों से बातचीत व सर्राफा व्यापारियों से बातचीत कर उनसे कुशलक्षेम लिया गया । *बाजार में लगायी गयी सुरक्षा ड्यूटियों गस्त, पिकेट आदि की सतर्कता चेक की गयी* । व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों व प्रतिष्ठानों के बाहर गलियों के *एग्जिट और एंट्री प्वाइंट्स पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सिराथू  सत्येन्द्र तिवारी* मौजूद रहे। इसी तरह से जनपद के सभी भीड़- भाड़ वाले बाजारों में संबंधित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा प्रभावी ढंग से पैदल गस्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों कि चेकिंग की जा रही है। त्योहारों में सुरक्षा के दृष्टिगत यह चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें