कौशांबी
कोखराज थाना क्षेत्र झंडापुर बूंदी बाजार में शराब से निकलने वाले कचरे को दुधारू पशुओं के मालिकों को बेचा जा रहा है। जहरीला कचरा खाने से पशु बीमार होकर दम तोड़ रहे हैं। झंडापुर बूंदी बाजार में हरियाणा और पंजाब की शराब फैक्ट्रीयों से निकलने वाली शराब के कचरे को ट्रैकों में लोडकर सुनसान स्थानों पर उतार दिया जाता है।झंण्डापुर के वसीम अहमद द्वारा महंगे दामों पर दुधारू पशुओं को पालने वाले मालिकों को बेचा जा रहा है। जहरीला कचरा दुधारू पशुओं को खिलाने से उन में जहां तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही है। वही पशुओं की जान पर आफत बनकर कचरा टूट रहा है। कचरा के खाने से पशु जहां जर्जर हो रहे हैं,वहीं उनकी मौत भी हो रही है। लेकिन जिला प्रशासन हरियाणा पंजाब से आने वाले इस कचरे से अंजान बने हैं।
Author: Up Head Line
Post Views: 31






