मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

 

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज उच्च प्राथमिक विद्यालय, हकीमपुर सोनी में महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य अबरार अहमद अंसारी एवं उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने झण्ड़ी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। इस महिला मैराथन दौड़ में 25 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान प्रियंका, द्वितीय स्थान नसरा बानो एवं तृतीय स्थान अंशू देवी ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिव बहादुर सिंह सहायक अध्यापक, महेन्द्र प्रताप सिंह, जयकरन सिह,  महेन्द्र प्रताप सिंह सहायक अध्यापक, उर्मिला देवी, मेघा जायसवाल, निकिता श्रीवास्तव, राकेश कुमार सरोज शिक्षामित्र आदि उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें