धान के खेत में पहुॅचकर, डीएम ने की फसल की कटाई

 

*क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, किसानों से की पराली न जलाने की अपील

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तहसील सदर के ग्राम-ओसा में किसान राजेन्द्र कुमार के खेत पर पहुॅचकर फसल धान की क्रॉप कटिंग के कार्यों का निरीक्षण तथा स्वंय धान की कटाई किया। उन्होंने फसल धान की उत्पादकता का आंकलन कर जी.सी.ई.एस.एग्री ऐप पर ऑकड़े अपलोड करवाये एवं किसान राजेन्द्र कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने किसानां से अपील करते हुए कहा कि वे धान को सरकारी क्रय केन्द्र पर ही विक्रय करें तथा पराली न जलायें।
43.3 वर्ग मी. क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग कराई गई, जिसमें उत्पादन 18.720 किग्रा. पाया गया। क्रॉप कटिंग बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के फसल की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए इन ऑकड़ों का महत्वपूर्ण स्थान है। किसानांं को सही समय पर उनकी फसल का मुआवजा दिए जाने में भी सुगमता होती है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा, नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा, सांख्यकीय अधिकारी रविकांत एवं लेखपाल राजन सिंह उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More