जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा मे हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन 

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी के आदेश पे मुख्य चिकित्सा धिकारी के निर्देशन मे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर के द्वारा आयोजन किया गया- इस आयोजन के दौरान टीम के डॉ अरुण केशरवानी ने युवा विद्यार्थियों को अडोलसेंट उम्र के दौरान होने वाले डिप्रेशन, एंग्जायटी और डर से लड़ने का मन्त्र बताया और कहाँ की खेल से मन को शांति और और एकाग्रता बनाये रखने की शक्ति मिलेगी, डॉ अलीमा खातून ने स्वास्थ्य परीछड के साथ साथ युवा अवस्था मे आने वाले शरीर के बदलाव चिड़चिड़ाहाट, और विद्यार्थी जीवन मे आने वाले संघर्षो से कैसे निपटना है वो समझाया, प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी जी के आमंत्रण पर इंजीनियर विपिन केशरवानी (IIT) ने मैथ के विद्यार्थियों को आने वाले कॉम्पीटिशन मे सफालता पाने का मन्त्र दिया और कहा की पढ़ाई करके नौकरी नहीं करें आज के युवा बल्कि ऐसा करें की खुद बहुत से बेरोजगार युवाओ को रोजगार दे, इस दौरान जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमे अर्पिता सिंह प्रथम,अंशिका द्वितीय, लकी राजपूत तृतीय,छवि सोनी चतुर्थ, योगेश पांचवा स्थान प्राप्त किया, इस दौरान नीरज जायसवाल नेत्र रोग, रूपा देवी स्टाफ नर्स, गीता कुमारी स्टाफ नर्स,सात्विक मालवीय, आशीष मिश्रा सहित प्रधानाचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी ने सबका आभार व्यक्त किया.

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More