वाराणसी में आयोजित होने वाली 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे कौशाम्बी के धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 31 छात्र/छात्राएं

कौशाम्बी-

69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रयागराज मण्डल का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने प्रातः प्रार्थना सभा में सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को माला पहनाकर आयोजित होने वाली इस लक्ष्य वेध परीक्षा में जीत प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर अपने प्रदेश/मण्डल/जनपद का नाम गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।
साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भी सभी प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More