विद्युत आपूर्ति और विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर सकिपा का विद्युत दफ्तर घेराव, जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी

 

कौशाम्बी-

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को विद्युत आपूर्ति में समस्या और विद्युत उपभोक्ताओं की समस्यायों को लेकर किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अगुवाई में मंझनपुर स्थित विद्युत दफ्तर का घेराव किया गया और विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से विद्युत से संबंधित समस्यायों के निराकरण की मांग की गई। निराकरण नहीं किए जाने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को मंझनपुर स्थित विद्युत दफ्तर परिसर में सकिपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विद्युत आपूर्ति और विद्युत उपभोक्ताओ की समस्यायों को लेकर प्रदर्शन, नारेबाजी की। लोगो का कहना था कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं जबकि विद्युत आपूर्ति में लगातार कटौती जारी है, जिसके चलते ही जिलेभर के लोग आक्रोशित हैं। पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि मेरे द्वारा पिछले महीने जिला पंचायत सदन की बैठक में विद्युत आपूर्ति और विद्युत उपभोक्ताओं की समस्यायों को लेकर मुद्दा उठाया गया था लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अजय सोनी ने साफ कहा है कि विद्युत विभाग मनमानी कर रहा है जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, मोंगरी कड़ा, नारा, जुवरा, बरौला आदि के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने की मांग की।

अधिशाषी अभियंता विद्युत के अनुपस्थित रहने पर एक पांच सूत्रीय ज्ञापन विद्युत कर्मी आशुतोष पटेल को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में सिराथू ब्लॉक के ग्राम नारा और शमसाबाद में नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने, घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र, कुरा मुरीदन विद्युत उपकेंद्र, देवखरपुर विद्युत उपकेंद्र समेत जिले के सभी विद्युत उपकेंद्रों से ग्रामीण इलाकों में 20 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति किए जाने, सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग, उदहिन खुर्द, नारा, जुवरा, महंदापुर, मोंगरी कड़ा आदि के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने, रोस्टर के अनुसार कृषि फीडरों में 12 घंटे विद्युत आपूर्ति, विद्युत और जिन विद्युत उपभोताओं के बिलों में अतिरिक्त बिल बढ़कर आ रहा है उन बिलों का समुचित संशोधन किए जाने जैसी मांगे शामिल थीं। इस अवसर पर प्रदीप शुक्ला, अनिल यादव, राजेश गौतम, आर्यन गौतम, रोहन गौतम, कमरूल अब्बास, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More