कौशाम्बी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार व जिलाधिकारी कौशाम्बी मधुशूदन हुल्गी ने जिला कारागार कौशाम्बी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि कारागार की व्यवस्था समाज के सुधारात्मक तंत्र का अहम हिस्सा है, इसलिए यहां अनुशासन और मानवीय संवेदनशीलता दोनों का समन्वय आवश्यक है। उन्होंने जेल प्रशासन के कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने भी कारागार में बनाए गए अनुशासन व स्वच्छता व्यवस्था की प्रशंसा की तथा बंदियों को सुधार और शिक्षा की दिशा में प्रेरित किया।

जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा के निर्देशन में कारागार की व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित और पारदर्शी रूप में दिखाई दीं। उनके सतत प्रयासों से जेल परिसर में स्वच्छता, अनुशासन और मानवीय व्यवहार की मिसाल कायम हो रही है।

निरीक्षण के दौरान अन्य संबंधित अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें